अस्पताल का पूरा काउंटर, एक सॉफ्टवेयर में
Adhrit HMS में OPD, IPD, डिस्चार्ज बिलिंग, लैब और कैशबुक आपके अपने कंप्यूटर पर चलते हैं। इंटरनेट बंद हो जाए, तब भी काउंटर का काम नहीं रुकता।
- कोई AMC नहीं, अपडेट और सपोर्ट शामिल
- बिना इंटरनेट के चलता है
- रोज़ का बैकअप आपके गूगल ड्राइव में
काउंटर पर जो भी होता है, सब इसमें है
OPD रजिस्ट्रेशन
मरीज़ का नाम या मोबाइल खोजिए, डॉक्टर चुनिए, फीस लीजिए और पर्ची प्रिंट कीजिए। पुराने मरीज़ को दोबारा टाइप नहीं करना पड़ता।
IPD भर्ती
वार्ड और बेड पर भर्ती, एडवांस जमा, और सभी भर्ती मरीज़ों की एक सूची।
डिस्चार्ज बिल
पूरे इलाज के चार्ज, बीच के भुगतान और बकाया, एक साफ़ बिल में, आपके लेटरहेड पर।
लैब और रेडियोलॉजी
अपनी रेट लिस्ट से जाँच के बिल, भर्ती, OPD और बाहर के मरीज़ों के लिए।
कैशबुक
हर आमदनी और खर्च, कैश और UPI अलग-अलग। रात को स्क्रीन का हिसाब गल्ले से मिलता है।
स्टाफ़ लॉगिन
मालिक, मैनेजर और रिसेप्शन के अलग लॉगिन। रिसेप्शन पैसा कम या बिल डिलीट नहीं कर सकता।
आपका लेटरहेड
छपे हुए लेटरहेड पर या सादे काग़ज़ पर, दोनों तरह से प्रिंट।
डेटा आपके पास
रिकॉर्ड आपके कंप्यूटर और आपके गूगल ड्राइव में रहते हैं, किसी और के सर्वर पर नहीं।
सॉफ्टवेयर की स्क्रीन अंग्रेज़ी में हैं। सभी फ़ीचर और स्क्रीनशॉट Features पेज पर देखिए, और कीमत Pricing में। यह भी देखिए: ट्रायल डाउनलोड, हॉस्पिटल बिलिंग सॉफ्टवेयर और लाइसेंस खरीदें (अंग्रेज़ी पेज)।
अस्पताल मालिक जो पूछते हैं
क्या Adhrit HMS चलाने के लिए इंटरनेट चाहिए?
नहीं। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग, भर्ती, लैब बिल, कैशबुक और प्रिंट, सब आपके काउंटर के कंप्यूटर पर चलता है। इंटरनेट सिर्फ़ तीन कामों के लिए लगता है: लाइसेंस एक बार चालू करने, रोज़ का गूगल ड्राइव बैकअप लेने और अपडेट देखने के लिए।
क्या हर साल AMC देना पड़ता है?
नहीं। लाइसेंस की कीमत में सॉफ्टवेयर, सारे अपडेट और सपोर्ट शामिल हैं। अलग से कोई AMC नहीं है, और न प्रति बिल या प्रति मरीज़ कोई शुल्क।
कीमत क्या है?
एक कंप्यूटर के लिए ₹11,999 प्रति वर्ष। शुरुआती ग्राहकों के लिए पहले साल की कीमत ₹8,999 है, जब तक यह ऑफ़र चल रहा है। 7 दिन का ट्रायल मुफ़्त है।
7 दिन अपने काउंटर पर चलाकर देखिए
Windows 10 या 11 के कंप्यूटर पर इंस्टॉल कीजिए (वर्ज़न 1.0.10, 23 MB)। कोई भुगतान नहीं, कोई कार्ड नहीं। खरीदने पर ट्रायल का सारा डेटा बना रहता है।

